BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनोखी शादी : न लिए सात फेरे, न पहनाया मंगलसूत्र, संविधान की शपथ लेकर दूल्हा-दुल्हन ने की शादी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, June 20, 2021

अनोखी शादी : न लिए सात फेरे, न पहनाया मंगलसूत्र, संविधान की शपथ लेकर दूल्हा-दुल्हन ने की शादी



बिहार। पटना में एक अनोखी (Bihar Marriage) शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. खास बात ये है कि ये शादी मंत्रोच्चारण और सात फेरों से संपन्न नहीं हुई है. इस शादी को संविधान की शपथ (Constitution Oath) लेकर संपन्न कराया गया है. ये अनोखी शादी पटना के पास दानापुर के पुनपुन में कराई गई. फुलवारीशरीफ के विधायक ने दिव्यांग दूल्हा-दुल्हन के हाथों में संविधान की कॉपी देकर उन्हें जीवन भर एक दूसरे का साथ देने की शपथ दिलाई.

इस शादी में पंडित की भूमिका विधायक ने निभाई. वहीं मंत्रों और सात फेरों की जगह भारतीय संविधान की कॉपी ने ली. दोनों (Bride-Groom) ने संविधान को साक्षी मानकर बौद्ध परंपरा से एक दूसरे का हाथ थाम लिया. ये अनोखी शादी पुनपुन प्रखंड के केवड़ा पंचायत के मुखिया की भतीजी कुमकुम कुमारी की थी.

‘बिना सात फेरों की अनोखी शादी’
दिव्यांग कुमकुम की शादी दिव्यांग रंजीत कुमार के साथ बौद्ध परंपरा से संपन्न कराई गई. दोनों ने संविधान और सावित्री बाई फुले को साक्षी मानकर एक दूसरे को जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया. ये शादी काफी चर्चा में बनी हुई है. इस खास शादी में कई बड़े मेहमान शामिल हुए. फुलवारीशरीफ के विधायक गोपाल रविदास, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी, सोशल वर्कर राजकुमार. पुनपुन प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश पासवान ने शादी में शामिल होकर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया.

No comments:

Post a Comment